Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
शनिवार को जिला पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई है। शनिवार को जिला पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।
एक दिन पहले स्थानीय महिलाओं ने संदेशखाली के बाहुबली तृणमूल नेता शेख शाहजहां के पोल्ट्री फार्म को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा उसके सहयोगी दो तृणमूल नेताओं शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार करने की मांग पर लगातार महिलाएं सड़कों पर उतर रही हैं। गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दो दिनों तक भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। आरोप है कि विरोध कर रहीं महिलाओं पर शिबू हाजरा के लोगों ने हमले की भी कोशिश की। किसी भी तरह की तकरार को रोकने और हालात को संभालने के लिए धारा 144 लगाई गई है। प्रदर्शन का कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट हुई थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई थी और राज्य सचिवालय से सीधे तौर पर जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए थे जिसके बाद देर रात धारा 144 लगाने का निर्णय लिया गया।